मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

guru kashi university durga pooja 2025:बिहार के छात्रों की सांस्कृतिक धूम

On: September 25, 2025 7:06 AM
Follow Us:
---Advertisement---

guru kashi university durga pooja 2025 : बिहार के छात्रों द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। 22 सितम्बर से दुर्गा पाठ और कलश स्थापना शुरू होकर 3 अक्टूबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा-अर्चना चलेंगी।

guru kashi university durga pooja 2025

guru kashi university durga pooja 2025

guru kashi university, Talbandi Sabo (punjab) का माहौल इस समय पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। यहाँ पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्रों ने मिलकर इस साल भव्य दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया है। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि छात्रों की एकजुटता और संस्कृति से जुड़ाव को भी दर्शाता है।

22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक कार्यक्रमों की झलक

पूजा कार्यक्रम की शुरुआत 22 सितम्बर को विधिवत रूप से दुर्गा पाठ और कलश स्थापना के साथ हुई। इसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम आरती की गूंज पूरे परिसर में सुनाई देती रही। भक्तों के लिए यह पल बेहद श्रद्धा और उत्साह से भरा हुआ रहा।

पूरे कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें केवल पूजा-अर्चना ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और परंपरागत उत्सव भी शामिल किए गए हैं।

27 सितम्बर को सुबह विशेष पूजा के बाद माँ दुर्गा की प्रतिमा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डीजे की धुन पर लाया जाएगा।

28 सितम्बर को प्रतिमा परिसर में ही विराजमान रहेंगी।

29 सितम्बर को माँ का पट खोला जाएगा,

वहीं 30 सितम्बर को परंपरागत कन्या पूजन का आयोजन होगा।

यही नहीं, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी होंगी।

1 अक्टूबर को शाम को रामलीला का मंचन किया जाएगा, जो छात्रों और स्थानीय दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

2 अक्टूबर की रात डांडिया नाइट के नाम रहेगी, जिसमें छात्र-छात्राएँ पारंपरिक परिधानों में नृत्य कर आनंद लेंगे।

3 अक्टूबर को माता की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा और इसी के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा।

आयोजन में शामिल कार्यकर्ता

guru kashi university durga pooja 2025

पूरे आयोजन में मुख्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। लड़कों में संदीप कुमार वत्स, ऋषव कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार और मोहित दूबे ने मिलकर प्रबंधन संभाला,

वहीं लड़कियों में वैष्णवी, शिवानी, प्रिया, राज और नंदनी ने पूरे कार्यक्रम को सजाने-संवारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

यह दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि घर से दूर रहकर भी बिहार के छात्र अपनी परंपराओं और संस्कृतियों से जुड़े हुए हैं।

इस आयोजन ने Guru kashi University परिसर में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।

❓ Durga Puja 2025 Gurukashi University – FAQs

Q1.Guru kashi University तलबंडी साबो में दुर्गा पूजा कब से शुरू हुई?

Ans: यह आयोजन 22 सितम्बर 2025 को दुर्गा पाठ और कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ।

Q2. दुर्गा पूजा का समापन कब होगा?

Ans: दुर्गा पूजा का समापन 3 अक्टूबर 2025 को माँ दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा।

Q3. पूजा के दौरान कौन-कौन से कार्यक्रम होंगे?

Ans: इस आयोजन में सुबह-शाम की आरती, प्रतिमा स्थापना, कन्या पूजन, रामलीला, डांडिया नाइट और अंत में विसर्जन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

Q4. आयोजन में मुख्य कार्यकर्ता कौन-कौन हैं?

Ans: लड़कों में संदीप कुमार वत्स, ऋषव कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, मोहित दूबे और लड़कियों में वैष्णवी, शिवानी, प्रिया, राज और नंदनी मुख्य कार्यकर्ता हैं।

Q5. इस दुर्गा पूजा की खासियत क्या है?

Ans: इसकी खासियत यह है कि बिहार के छात्रों ने घर से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखते हुए यह आयोजन भव्य रूप से किया है।

For More:-Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment